आधुनिक चिकित्सा और सनातन ज्ञान के समन्वय से होगा स्वस्थ और स्वर्णिम भारत का निर्माण
आरएनटी मेडिकल कॉलेज में सनातन ज्ञान व्याख्यान आयोजित
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, उदयपुर के तत्वावधान में शनिवार को रविन्द्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में सनातन ज्ञान परंपरा पर आधारित विशेष व्याख्यान एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राचीन भारतीय ज्ञान के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पक्षों से चिकित्सा विद्यार्थियों को परिचित कराना।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन और प्रज्ञा गीत से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सनातन पाठशाला संयोजक आशीष सिंहल ने कहा कि सच्ची सफलता के लिए मेंटल इंटेलीजेंस (IQ) के साथ इमोशनल (EQ)और स्प्रिचुअल इंटेलीजेंस (SQ) भी आवश्यक होती है जो हमें उपनिषदों, भगवद्गीता , योग दर्शन और रामायण महाभारत से सीखने को मिलती है। उन्होंने कहा जीवन प्रत्याशा जो स्वतंत्रता के समय सिर्फ 32 वर्ष थी जो अब 71 वर्ष से अधिक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आधुनिक चिकित्सा, योग और आयुर्वेद के समन्वय से इसे 2047 तक 100 वर्ष तक ले जाने का संकल्प दिलवाया। उपनिषद के पंचकोश की अवधारणा को बतलाते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय चिंतन में स्वास्थ्य केवल शारीरिक रोगों से मुक्ति नहीं, बल्कि शरीर, मन और चेतना के संतुलन की अवस्था है।
गायत्री परिवार के उदयपुर समन्वयक जगदीश पालीवाल ने गायत्री मंत्र की महत्ता एवं उसके आध्यात्मिक पक्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कि सनातन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान एक-दूसरे के पूरक बनकर स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं समग्र जीवन कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार उदयपुर के संरक्षक डॉ. आलोक व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने गायत्री परिवार के इतिहास और विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी। योगाचार्य सुरेश पालीवाल ने प्रतिभागियों को निर्देशित ध्यान का अभ्यास करवाया।
आरएनटी मेडिकल कॉलेज उप प्रधानाचार्य डॉ. मेघश्याम शर्मा और डॉ. राजुल लोढ़ा ने अतिथियों का स्वागत और आभार ज्ञापित करते हुए विद्यार्थियों से प्राचीन ज्ञान से प्रेरणा लेते हुए अपने वर्तमान को श्रेष्ठ बनाने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. सुशी गोयल, डॉ. श्वेता बियानी, डॉ. उर्मिला चौधरी, डॉ. परवीन ओझा एवं डॉ. रेखा सिंघवी सहित अन्य चिकित्सक भी उपस्थित रहे। प्रज्ञा गीत और शांति पाठ गायत्री साधक सरोज पालीवाल और प्रियंका पानेरी ने करवाया।
news by :
जगदीश पालीवाल, उपजॉन समन्वयक, अखिल विश्व गायत्री परिवार उदयपुर
मो : 8949441452
आशीष सिंहल,
संयोजक - सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर मो : 9461276857
Girwa, Udaipur | Nov 3, 2026