कासगंज: कोतवाली सोरों पुलिस ने पोस्को एक्ट में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कासगंज जिले के थाना सोरों पर आरोपी अजय कुमार के खिलाफ पोस्को एक्ट का मामला दर्ज था। जिसमे आरोपी फरार चल रहा था। और पुलिस ने आरोपी को तोलकपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। आरोपी जिला एटा के काशीराम कॉलोनी का रहने वाला है।