नीमडीह: पितकी सर्विस रोड बनी मुसीबत, गड्ढों के कारण हर दिन हादसे का खतरा
नीमडीह प्रखंड के पितकी रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित सर्विस रोड इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता. इससे हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. प्रतिदिन इस रास्ते से स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर, छोटे व्यवसायी और दोपहिया-चारपहिया बड़ी व