कासगंज: सोरों में ओलों के साथ हुई बारिश, आम जनजीवन प्रभावित, किसानों की चिंताएं बढ़ी
तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में बुधवार की शाम 6 लगभग अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी के साथ हुई जबरदस्त बारिश और ओलावृष्टि ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं किसानों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। बेमौसम बारिश और ओलों से गेहूं व तंबाकू की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।