किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में विवाहिता की मौत, 5 लाख और कार के लिए हत्या का आरोप
Kishangarhbas, Alwar | Oct 22, 2026
किशनगढ़ बास क्षेत्र के गांव घासोली में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह 8:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पीहर पक्ष ने दहेज में कार और ₹500000 की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।