उचकागांव: महैचा में पशु बरामदगी मामले में तीन के विरुद्ध प्राथमिकी, गिरफ्तार आरोपी जेल भेजा गया
उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा गांव में शुक्रवार की सुबह बदरजीमी पुल के समीप पशुओं से भरी पिकअप बरामदगी मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को शनिवार के दिन न्यायालय में प्रस्तुत किया।बताया जा रहा है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा बाजार में मीरगंज की तरफ से पिकअप वाहन पर क्रूरता से लदा गया था।