#संभल के असमोली क्षेत्र के मदाला गांव में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। निजी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान छज्जे पर बच्चे चढ़ गए। अधिक वजन होने के कारण छज्जा अचानक गिर गया।
हादसे में छज्जे के नीचे खड़े 8 वर्षीय निजामुद्दीन की दुखद मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक घायल बच्चों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।
डीएम और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।
#Sambhal #Asmauli #IndependenceDay #Accident SambhalNews UPNews BreakingNews BadayunTaajaNews
Budaun, Budaun | Aug 16, 2026