गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में तेज रफ्तार स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे के वक्त वैन में बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है।
सर्विस रोड के किनारे मौजूद पेड़ ने टक्कर का बड़ा इम्पैक्ट झेल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वैन अनियंत्रित होने की वजह क्या थी।
#Ghaziabad #Vijaynagar #SchoolVan #CCTV #RoadAccident #SchoolVanAccident #GhaziabadNews #UPNews #BreakingNews #ViralVideo #PoliceInvestigation
Hardwar, Haridwar | Sep 17, 2026