लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या कर चेहरा तेजाब से जलाया
Sadar, Lucknow | Apr 20, 2026 राजधानी लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि सामाजिक संवेदनाओं को भी झकझोर कर रख दिया है। चिनहट इलाके में एक पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी की हत्या किए जाने और पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डालने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस पूरे मामले का पर्दाफाश लखनऊ पुलिस की जांच में किया।