हज़ारीबाग: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 12 घंटे में 3 मौतें, अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल!
झारखंड के Hazaribagh स्थित Sheikh Bhikhari Medical College Hospital में 12 घंटे के भीतर तीन मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही, समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने और प्रसव के दौरान गंभीर चूक के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी हंगामा हुआ। मामले ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।