महोबा: कबरई में कूलर चलाकर सोते रहे परिवार, तीन कमरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
Mahoba, Mahoba | Jun 14, 2026 आजाद नगर मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक घर में लाखों की चोरी कर दी। पीड़ित लालाराम यादव के अनुसार, रात में परिवार कूलर चलाकर सो रहा था। इसी दौरान चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और तीन कमरों के ताले तोड़कर करीब 1.30 लाख रुपये नकद समेत सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर कबरई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।