टिकारी: टिकारी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर माल्यार्पण, युवाओं से भारत बनाने का आह्वान
Tikari, Gaya | Sep 28, 2026 शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती रविवार को टिकारी प्रखंड के बेलहड़िया तीनमुहान स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा के समीप श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया। सामाजिक कार्यकर्ता मो. जफर बारी अंसारी उर्फ छोटू मियां ने कहा कि भगत सिंह केवल एक महान क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि एक लेखक भी थे।