मुरैना नगर: मुरैना विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय में अवैध रेत का खेल, चंबल की रेत से निर्माण, वायरल वीडियो से खुली पोल
मुरैना के एमएस रोड स्थित विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय परिसर में चल रहे सड़क और नाला निर्माण कार्य में खुलेआम चंबल नदी की अवैध रेत इस्तेमाल होने का मामला सामने आया है। सरकारी निर्माण में रेत उपयोग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं