पिछोर: आयुष्मान आरोग्य मंदिर वाचरोंन में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी का टीका लगा
पिछोर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर एवं प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सांडे के निर्देशन में आज सोमवार दोपहर लगभग 1: 00 बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाचरौन पर विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी की वैक्सीन लगाकर उन्हें जानलेवा कैंसर से सुरक्षित करने की पहल की गई।,