होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: चौकीदार ने बानापुरा रेंज के एसडीओ पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत
बानापुरा रेंज में अवैध सागौन कटाई मामले में चौकीदार रामचरण चौहान ने बनापुरा एसडीओ अनिल मिश्रा पर मारपीट और करंट देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को करीब 3 बजे चौकीदार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि पूछताछ के लिए बनापुरा रेंज ऑफिस बुलाए जाने के दौरान यह घटना हुई।