महमूदाबाद: महमूदाबाद नगर पालिका में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान, ठेले हटाए गए
महमूदाबाद के बस स्टैंड व रामकुंड चौराहा पर तहसील प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने ठेले व अवैध अतिक्रमण हटवाया। तहसीलदार अनिल कुमार और ईओ पवन किशोर ने दोबारा अतिक्रमण करने पर चालान की चेतावनी दी। प्रशासन ने लाउडस्पीकर से घोषणा कर ठेला संचालकों को बरदही बाजार के निर्धारित स्थान पर ही ठेले लगाने के निर्देश दिए।