मुंगेर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर में बच्चों के विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल
Munger, Munger | May 15, 2026 बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल, हायर सेंटर रेफर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस घटना में मुरारी कुमार नाम के एक व्यक्ति को विरोधियों ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.