सिसई: भदौली विवाह मंडप में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का पहला दिन समाप्त
Sisai, Gumla | Jan 7, 2025 सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित भदौली विवाह मंडप के सभागार में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन का प्रशिक्षण मंगलवार शाम समापन हुआ।प्रशिक्षण के पहले दिन प्रशिक्षण की रूपरेखा,पंचायती राज व्यवस्था एवं विकेंद्रीकरण नियोजन के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।पंचायत विकास योजना संबंधित अपेक्षाएं एवं उद्देश्य की जानकारी दी गई।