गोहद विधायक केशव देसाई ने बुधवार को लगभग 3 बजे अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग द्वारा संचालित उत्कृष्ट बालक छात्रावास में अध्ययनरत छात्रों को शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए स्वेटर वितरित किए गए।इस दौरान विधायक ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।