राघोगढ़: जामनेर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण और बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | Apr 11, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के जामनेर थाना पुलिस ने अपहरण और रेप के आरोपी को पकड़ा है। 11 अप्रैल को थाना प्रभारी अजय जाट ने बताया, 21 मार्च 2025 को 17 वर्षीय नाबालिक के लापता होने की परिजनों ने रिपोर्ट की थी। 7 अप्रैल 2026 को दस्तयाब कर बयान लिए। बीते रोज सूचना पर अपहरण और रेप के आरोपी बाबूलाल भील ग्राम कुडाई डांग को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश कार्य जेल भेजा है।