आज दिनांक 03.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्र के द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में ‘सबका सम्मान - जीवन आसान’ (Ease of Living) के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान कुल 160 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र निष्पादन के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनता दरबार में अकोढ़ीगोला प्रखंड अंतर्गत तेन्दआ खुर्द निवासी विष्णुपद सिंह ने जमीन दाखिल-खारिज से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्ता, डेहरी को निर्देशित किया।
वहीं बड्डी थाना क्षेत्र के कर्मा निवासी रामबचन प्रसाद गुप्ता ने भारत माला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्या को लेकर आवेदन दिया। इस पर जिला पदाधिकारी ने मामले की शीघ्र जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, रोहतास को निर्देशित किया।
नोखा प्रखंड के खरारी गांव की निवासी सबिता देवी ने राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना से संबंधित लंबित भुगतान राशि के लिए आवेदन दिया। जिला पदाधिकारी ने मामले के त्वरित निष्पादन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, नोखा को आवश्यक निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त प्राप्त अन्य सभी आवेदनों को भी संबंधित विभागों एवं कार्यालयों को शीघ्र निष्पादन हेतु अग्रसारित किया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
#IPRD
#PublicService
#EaseOfLiving
#Rohtas
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jul 3, 2026