उज्जैन शहर: महाकाल सवारी मार्ग पर निगम ने नालियों पर बने अवैध निर्माण तोड़े, व्यापारियों ने किया विरोध
3 अगस्त को निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी से पहले नगर निगम ने बड़ा अभियान चलाया है। सवारी मार्ग को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।शनिवार को गोपाल मंदिर, छत्री चौक, पटनी बाजार, कमरी मार्ग और होटल वाली गली सहित कई स्थानों पर यह कार्रवाई की गई। जेसीबी की मदद से नालियों पर बने अस्थायी निर्माण और अवैध कब्जे ह