उदवंत नगर: नवादा वेन गांव में सार्वजनिक कुएं पर कचरा फेंकने का विरोध पड़ा भारी, पट्टीदारों के हमले में एक ही परिवार के 6 लोग जख्मी
भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के नवादा वेन गांव में सार्वजनिक कुएं के पास कचरा एवं राख फेंकने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।घायलों में नवादा वेन गांव निवासी 43 वर्षीय राजू कुमार शर्मा, उनकी पत्नी 40 वर्षीय नीलम देवी, पुत्र 16 वर्ष