बीकानेर: राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संघ में विवाद, जिला अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर अवैध वसूली के आरोप लगाए
राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग संघ को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन यादव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिला अध्यक्ष अरुण व्यास का कहना है कि पद से हटाए जाने के बावजूद भी नवीन यादव संघ की गतिविधियों में अवैध रूप से हस्तक्षेप कर रहे हैं। आरोप है कि प्रतियोगिताओं के नाम पर खिलाड़ियों से मोटी रकम वसूली जा रही है। जानकारी के अनुसार हर