घोड़ाडोंगरी: सारणी: इंडियन आइडल फेम रागिनी शिंदे ने बांधा समां, बाबा मठारदेव मेले में गीतों पर झूमे श्रोता
सोमवार रात 8:00 बजे इंडियन आइडल की सुप्रसिद्ध कलाकार रागिनी शिंदे सारणी पहुंचीं। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके सुमधुर गीतों और दमदार परफॉर्मेंस को सुनकर श्रोता झूम उठे, कई लोग नाचते नजर आए और तालियों की गूंज से पूरा पंडाल गूंज उठा।