गांडेय प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ निसात अंजुम की अध्यक्षता में बीएलबीसी की बैठक हुई
Gandey, Giridih | Apr 22, 2026
गांडेय प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में बुधवार की दोपहर 3 बजे बीडीओ निसात अंजुम की अध्यक्षता में बीएलबीसी की बैठक आहूत की गयी।बैठक में बैंक ऑफ़ इंडिया,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण बैंक समेत अन्य बैंको के बैंक मैनेजर समेत अन्य उपस्थित थे। बैठक में सभी ब्रांच को निर्देश दिया गया है कि बैंक में पेंडिंग आवेदन का निष्पादन करें।