डबुर गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार दोपहर करीब दो बजे दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही कोंच पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस दौरान एक पक्ष के मिथिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सूत्र के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो सोमवार को झड़प में तब्दील हो गया।