नवाबगंज: लखपेड़ाबाग में बड़ा हादसा: मिट्टी से भरा डंपर पेड़ से टकराया, कार और बाइक दबीं, बिजली आपूर्ति हुई बाधित
बाराबंकी शहर के लखपेड़ाबाग स्थित रामसेवक स्कूल के सामने सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी से भरा एक डंपर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिससे पेड़ टूटकर नीचे गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से वहां खड़ी एक कार और बाइक दब गईं।हादसे के दौरान पेड़ 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर भी गिर गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई