गोरखपुर: नदी और तालाबों में नहाने के दौरान डूबने की बढ़ती घटनाओं से पुलिस प्रशासन चिंतित, राजघाट पुलिस नियमित गश्त करेगी
राजघाट पुलिस द्वारा नदी एवं तालाबों में नहाने के दौरान होने वाली डूबने की घटनाओं की रोकथाम हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा नदी घाटों एवं नदी किनारे स्थित क्षेत्रों में जाकर आमजनमानस को जागरूक किया गया तथा अभिभावकों से अपने बच्चों को नदी एवं गहरे जलाशयों में नहाने के लिए न भेजने की अपील की गई।अब नियमित गश्त की जाएगी।