अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चोरवर पंचायत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह भवन के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी शेखर आनंद को लिखित आवेदन सौंपा है। बुधवार अपराह्न 3 बजे अरियरी प्रखंड पहुंचे डीएम को चोरवर गांव के ग्रामीणों ने अपनी मांगों से अवगत कराते हुए गोहार लगाई।