देवबंद: बड़गांव में गृह क्लेश से परेशान युवक ने एक्सप्रेस-वे पुल पर फांसी लगाकर दी जान, पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास
सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मोरा गांव निवासी 25 वर्षीय विशाल पुत्र सुखबीर ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के पुल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह 10 बजे हसनपुर लोटनी मार्ग स्थित पुल से गुजर रहे लोगों ने युवक का शव रस्सी से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।