बेंगाबाद: बडकीटांड पंचायत के उप मुखिया मेहबूब आलम ने उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को आवेदन दिया
गांडेय के बडकीटांड पंचायत के उप मुखिया मेहबूब आलम ने सोमवार को 1 बजे डीसी ऑफिस पहुंचकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को आवेदन दिया।इस दौरान गांडेय प्रखंड के मनरेगा सहायक अभियंता संतोष कुमार महथा और कनीय अभियंता प्रवीण कुमार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उप मुखिया ने आवेदन की प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त और गांडेय बीडीओ निशात अंजुम को भी दिया है।