ठेठईटांगर: सिमडेगा पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया
सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। टी0टांगर थाना कांड संख्या 24/2020 में अनिश खान, मुफस्सिल थाना कांड संख्या 08/2024 में प्रवीन टेटे तथा सिमडेगा थाना कांड संख्या 192/2022 में विकास कुमार दास को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार शाम 6 बजे इसकी जानकारी दी।