शामली: शामली में उपाध्याय समाज की बैठक में दिल्ली से पहुंचे व्यक्ति ने सभासद की संपत्ति की जांच की मांग की
Shamli, Shamli | Sep 22, 2026 मंगलवार को शामली नगर पालिका में आयोजित उपाध्याय समाज की बैठक में दिल्ली से पहुंचे कथित पत्रकार योगी आशीष नाथ ने वार्ड—16 के सभासद अनिल उपाध्याय की संपत्ति की जांच की मांग की। उन्होंने सभासद पर तीन दिन पहले फोन चैट के माध्यम से परेशान करने और फोन पर गलत शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा सभासद के विवाद का समाज से कोई संबंध नही है।