गुण्डरदेही: लोक कलाकार पूनम सिन्हा ने गीत के जरिए भाजपा सरकार और विधायक अनुज शर्मा पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में
गुण्डरदेही क्षेत्र के लोक कलाकार पूनम सिन्हा का एक गीत इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गीत में उन्होंने नकटी गांव में गरीब परिवारों के आशियानों पर चली बुलडोजर कार्रवाई को मुद्दा बनाते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। अपने गीत में पूनम सिन्हा ने गरीबों की पीड़ा को स्वर देते हुए कहा, “ते तो गरीब के घर ला मुस्केट डाले रे सरकार…”। गीत के माध्यम से उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों के घरों पर कार्रवाई कर रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।