Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

Podcast: बलिया के सीयर ब्लॉक को न. 1 बनाने वाले आलोक सिंह की कहानी ! #ballia #Balliakhabar #Belthararoad #AlokSingh #...

Ballia, Ballia | Dec 6, 2025

MORE NEWS

*राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर जेएनसीयू में तैयारियां तेज, डीएम-एसपी, सीडीओ ने किया निरीक्षण*

*29 जुलाई के दीक्षांत समारोह की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश*

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 29 जुलाई 2026 को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समारोह स्थल, मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, हेलीपैड स्थल, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं, ताकि दीक्षांत समारोह का आयोजन सुरक्षित, व्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी को तैयारियों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि दीक्षांत समारोह की सभी व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर कराई जा रही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद कुलपति कक्ष में समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी एवं वित्त अधिकारी आनंद दुबे, कुलसचिव एस.एल.पाल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रियंका सिंह, निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा सहित विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर जेएनसीयू में तैयारियां तेज, डीएम-एसपी, सीडीओ ने किया निरीक्षण* *29 जुलाई के दीक्षांत समारोह की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश* बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 29 जुलाई 2026 को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समारोह स्थल, मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, हेलीपैड स्थल, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं, ताकि दीक्षांत समारोह का आयोजन सुरक्षित, व्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी को तैयारियों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि दीक्षांत समारोह की सभी व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर कराई जा रही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद कुलपति कक्ष में समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी एवं वित्त अधिकारी आनंद दुबे, कुलसचिव एस.एल.पाल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रियंका सिंह, निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा सहित विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ballia, Ballia | Jul 9, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद के द्वारा बलिया के लोगों को दलाल बोला गया था आज बलिया डाक बंगले में संजय निषाद का आगमन हुआ है और नौजवान साथी उनसे पूछने के लिए निकल चुके हैं कि बलिया के लोगों को दलाल क्यों बोला था

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद के द्वारा बलिया के लोगों को दलाल बोला गया था आज बलिया डाक बंगले में संजय निषाद का आगमन हुआ है और नौजवान साथी उनसे पूछने के लिए निकल चुके हैं कि बलिया के लोगों को दलाल क्यों बोला था

Ballia, Ballia | Jul 9, 2026

*क्रैक डाउन*
*दिनांक-08.07.2026*
####################################################
*जनपद बलिया*

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में कोतवाली बांसडीह जनपद बलिया पुलिस को सफलता प्राप्त हुई बिजली तार चोरी करने वाले  05 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।*
 
 उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.07.2026 को समय 23.00 बजे कोतवाली बांसडीह पुलिस के द्वारा  ग्राम हुसैनाबाद में सरकारी बिजली के तार काटने वाले गैंग की घेराबंदी की गई तो पुलिस से घिरता देख बदमाशों के द्वारा गाड़ी से उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश धर्मेन्द्र कुमार पुत्र सुरेन्द्र पटेल  निवासी बालूपुर , थाना खेजूरी, जनपद बलिया उम्र 31 वर्ष के बाये पैर में गोली लगी पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश  धर्मेंद्र कुमार द्वारा अपने साथियों के साथ  दिनांक 2/3 जुलाई 2026   व 4/5 जुलाई 2026 की रात ग्राम हुसैनाबाद में बिजली के तार  की चोरी की गई थी । पकड़े गए बदमाश धर्मेंद्र कुमार के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर एक खोखा कारतूस .315 बोर एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा तार काटने का  कटर  बरामद हुआ है । पकड़ी गई गाड़ी  पिकअप वाहन से चोरी हुआ तार बरामद हुआ है। 04 अन्य साथी  क्रमशः 1. विश्वकर्मा तुरहा पुत्र शिवजी तुरहा निवासी नीरूपुर थाना हल्दी जनपद बलिया 2.नितेश पटेल पुत्र शिवजी पटेल निवासी रैपुरा थाना हल्दी जनपद बलिया  3. दीपक साहू पुत्र मुन्ना साहू निवासी नीरूपुर, थाना हल्दी जनपद बलिया भी मौके से गिरफ्तार किए गए है व 4. 01 बाल अपचारी को निगरानी में लिया गया जिसमें विश्वकर्मा तुरहा के पास से एक अदद नाजायज चाकू ,दीपक साहू के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। घायल बदमाश धर्मेंद्र कुमार का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है ।
अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

*सोशल मीडिया सेल*
  *बलिया पुलिस*

*क्रैक डाउन* *दिनांक-08.07.2026* #################################################### *जनपद बलिया* *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में कोतवाली बांसडीह जनपद बलिया पुलिस को सफलता प्राप्त हुई बिजली तार चोरी करने वाले 05 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।* उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.07.2026 को समय 23.00 बजे कोतवाली बांसडीह पुलिस के द्वारा ग्राम हुसैनाबाद में सरकारी बिजली के तार काटने वाले गैंग की घेराबंदी की गई तो पुलिस से घिरता देख बदमाशों के द्वारा गाड़ी से उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश धर्मेन्द्र कुमार पुत्र सुरेन्द्र पटेल निवासी बालूपुर , थाना खेजूरी, जनपद बलिया उम्र 31 वर्ष के बाये पैर में गोली लगी पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश धर्मेंद्र कुमार द्वारा अपने साथियों के साथ दिनांक 2/3 जुलाई 2026 व 4/5 जुलाई 2026 की रात ग्राम हुसैनाबाद में बिजली के तार की चोरी की गई थी । पकड़े गए बदमाश धर्मेंद्र कुमार के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर एक खोखा कारतूस .315 बोर एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा तार काटने का कटर बरामद हुआ है । पकड़ी गई गाड़ी पिकअप वाहन से चोरी हुआ तार बरामद हुआ है। 04 अन्य साथी क्रमशः 1. विश्वकर्मा तुरहा पुत्र शिवजी तुरहा निवासी नीरूपुर थाना हल्दी जनपद बलिया 2.नितेश पटेल पुत्र शिवजी पटेल निवासी रैपुरा थाना हल्दी जनपद बलिया 3. दीपक साहू पुत्र मुन्ना साहू निवासी नीरूपुर, थाना हल्दी जनपद बलिया भी मौके से गिरफ्तार किए गए है व 4. 01 बाल अपचारी को निगरानी में लिया गया जिसमें विश्वकर्मा तुरहा के पास से एक अदद नाजायज चाकू ,दीपक साहू के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। घायल बदमाश धर्मेंद्र कुमार का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है । अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। *सोशल मीडिया सेल* *बलिया पुलिस*

Ballia, Ballia | Jul 9, 2026

Podcast: बलिया के सीयर ब्लॉक को न. 1 बनाने वाले आलोक सिंह की कहानी ! #ballia #Balliakhabar #Belthararoad #AlokSingh #... - Ballia News