गुना नगर: सौम्या मॉल के सामने से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद, फरियादी का आरोप- शिकायत के बाद भी FIR नहीं
गुना कोतवाली थाना क्षेत्र के एबी रोड पर सौम्या मॉल के सामने से फरियादी शुभम बैरागी की बाइक चोरी हो गई। 1 मई को शुभम बैरागी ने कहा, बाइक चोरी की 3 दिन पहले की शिकायत पर 1 मई तक रिपोर्ट दर्ज नही हुई। चोरी गई बाइक परिजन सत्यम बैरागी के नाम पर पंजीकृत है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस से मामला दर्ज कर चोर पकड़ने और बाइक बरामद करने की मांग की है।