महोबा: जिला अस्पताल परिसर में नाबालिग बेटी से छेड़खानी, बहादुर मां ने नशेड़ी मनचले को चप्पलों से पीटा
Mahoba, Mahoba | Jun 26, 2026 जिला अस्पताल ओपीडी में शुक्रवार को 14 वर्षीय किशोरी से एक नशेड़ी ने छेड़खानी कर दी। बेटी को सहमा देख बहादुर मां का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने भागते आरोपी को पूरे अस्पताल परिसर में दौड़ाकर दबोच लिया और बीच अस्पताल चप्पलों से जमकर पीट दिया। इस दौरान मनचला माफी मांगता रहा। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।