बदमाशों के हौसले बुलंद, गोकलपुरी पेट्रोल पंप पर कई राउंड फायरिंग; CCTV में दिखा आरोपी राजधानी में एक बार फिर फायरिंग की वारदात सामने आई है। बीती रात गोकुलपुरी में एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दो बाइक पर चार सवार लोग आए और पीछे बैठे एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है।