बिसौली: फिरोजपुर गांव में गृह क्लेश के चलते पति-पत्नी ने खाया विषाक्त पदार्थ, दोनों की हालत गंभीर
Bisauli, Budaun | Mar 13, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में आपसी गृह क्लेश के चलते पति-पत्नी द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिरोजपुर निवासी सरवेंद्र पुत्र वीरेश पाठक और उनकी पत्नी पूजा के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद खाया विषाक्त पदार्थ।