बिसौली: बिजली संकट से जूझ रहे अहमदगंज गांव के किसान, फसल सूखने पर बिसौली तहसील परिसर पहुंचे
Bisauli, Budaun | May 18, 2026 बिसौली के गांव अहमदगंज में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में खड़ी फसल सिंचाई के अभाव में सूखने लगी है, जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। समस्या से परेशान दर्जनों किसान एकत्र होकर सोमवार को 12 बजे करीब बिसौली तहसील परिसर पहुंचे और अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की।