चांपा: नर्सरी के पास युवक की लाश मिलने का मामला, शॉर्ट PM रिपोर्ट में हत्या का खुलासा, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर के चाम्पा क्षेत्र के हनुमानधारा में नर्सरी के पास युवक की संदिग्ध लाश मिलने के मामले में शॉर्ट PM रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है. युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है. मृतक शख्स की अभी पहचान नहीं हुई है और शिनाख्त करने में पुलिस जुटी है. चाम्पा पुलिस ने अन्य थाना क्षेत्रों में मृतक की तस्वीर भेजी है. दरअसल, कल 5 जुलाई कोयुवक की संदिग्ध लाश मिली थी.