लोनी: पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में आपसी विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार
Loni, Ghaziabad | Mar 31, 2024 अयूब पत्नी फरजाना और पांच बच्चों के साथ लोनी के पुर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहता है। दोनों में पिछले एक सप्ताह से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात को दोनों में फिर से विवाद हुआ। घर में दंपति और पांच बच्चे मौजूद थे। विवाद के चलते अयूब ने अपनी पत्नी पर फावडे से वार कर दिया। अयूब अपनी पत्नी के सिर से लेकर पेट तक एक के बाद एक कई वार किए