कैराना: कैराना क्षेत्र में दुकानदार के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Kairana, Shamli | Apr 15, 2026 कैराना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो बुधवार दोपहर करीब दो बजे सामने आया है। वायरल वीडियो में दुकान में घुसकर मारपीट होती नजर आ रही है। वायरल वीडियो कैराना क्षेत्र के गांव भूरा में बाईपास का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है उधारी के रुपयों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दुकानदार के साथ मारपीट की गई। यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ है।