सासनी: जन्मदिन पार्टी में हरियाणवी सिंगर के साथ छेड़छाड़ के वायरल वीडियो पर पुलिस ने 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Sasni, Hathras | Jun 6, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जन्मदिन पार्टी के दौरान स्टेज पर हरियाणवी सिंगर के साथ एक युवक द्वारा छेड़छाड़ की गई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। क्षेत्राधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणवी सिंगर के कार्यक्रम की कोई भी परमिशन नहीं ली गई थी। पुलिस ने इस संबंध में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।