अंबिकापुर: अंबिकापुर के घघरी स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
अंबिकापुर में आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों छात्र करीब 10 किमी पैदल चलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और स्कूल प्रबंधन व विभागीय व्यवस्था के खिलाफ शिकायत की। छात्रों ने शिक्षकों की कमी, खराब भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी देते छात्र