महाराजगंज: कोतवाली पुलिस ने महराजगंज नगर के बलिया नाला पुल के पास से आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली पुलिस ने मुकदमा संख्या 424/25 अंतर्गत धारा 124(1), 351(3), 352 बीएनएस से संबंधित आरोपी राहुल पुत्र बालू निवासी जयप्रकाश नगर, महराजगंज को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 37 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसे महराजगंज नगर के बलिया नाला पुल के पास पकड़ा। आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।