महोबा: तहसील में अधिवक्ताओं ने मानचित्र विभाजन और भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन
Mahoba, Mahoba | Apr 18, 2026 संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वकीलों ने मानचित्रों के भौतिक विभाजन न होने और तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इससे वादकारियों को परेशानी हो रही है और दबंगों को फायदा मिल रहा है। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। वहीं एसडीएम ने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।