बिजनौर: गांव सुनगढ़ की युवती हरिद्वार में अनियंत्रित बाइक से गिरकर गंभीर रूप से हुई घायल
Bijnor, Bijnor | Sep 22, 2024 बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सुनगढ़ निवासी ज्योति नाम की एक युवति हरिद्वार में नजीबाबाद रोड पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवती को बेहतर उपचार के लिए बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक युवती की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।