बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | Sep 22, 2024 बिजनौर में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 2 दिन पूर्व चांदपुर रोड से गिरफ्तार हुए अभियुक्त ने एक ग्लैमर बाइक चोरी कर ली थी। और फरार हो गया था। पुलिस तभी से इसकी तलाश कर रही थी। आज पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करते हुए अभियुक्त अता हुसैन को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।